17 मवेशियों के साथ चार लोग हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

रमना : रमना थाना क्षेत्र के टंडवा रेलवे क्रॉसिंग के समीप 17 मवेशियों के साथ चार पशु तस्कर को स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. विदित हो कि बुधवार की सुबह छह बजे चार पशु तस्कर 17 मवेशियों को लेकर भवनाथपुर से गढ़वा की ओर जा रहे थे. इसे […]

विज्ञापन
रमना : रमना थाना क्षेत्र के टंडवा रेलवे क्रॉसिंग के समीप 17 मवेशियों के साथ चार पशु तस्कर को स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. विदित हो कि बुधवार की सुबह छह बजे चार पशु तस्कर 17 मवेशियों को लेकर भवनाथपुर से गढ़वा की ओर जा रहे थे. इसे देखने पर बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सभी तस्करों से पूछताछ किया और इसकी सूचना पुलिस को दी.
सूचना के आलोक में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनलोगों से पूछताछ की. सभी मवेशियों को जब्त करते हुए इसे स्थानीय ग्रामीणों के बीच वितरित कर दिया. साथ ही सभी चार पशु तस्करों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
इस मौके पर एएसआइ सुदामा पांडेय एवं गोसनर धान पुलिस बल के साथ मौजूद थे. जबकि बजरंग दल की ओर से जिला संयोजक शरद विनीत, सह संयोजक उमाशंकर यादव, प्रदीप मेहता, राहुल सिंघानियां, राजेश मेहता, अक्षय आनंद, कृष्णा ठाकुर, आनंद सिंह, सुदामा सिंह, बसंत ठाकुर, संतोष सिंह, पपु, बबलू प्रजापति, उपेंद्र राम, हरिहर, राकेश, सुनील सहित काफी लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola