ePaper

कांडी के छह पंचायतों में बंटा गोल्डन कार्ड

Updated at : 24 Oct 2018 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
कांडी के छह पंचायतों में बंटा गोल्डन कार्ड

कांडी : प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत मंगलवार को कांडी प्रखंड के लमारी कला, चटनियां, घटहुआं, पतरिया, पतीला व कांडी पंचायत में गोल्डेन कार्ड का वितरण किया गया. भाजपा नेता सह रामचंद्र चंद्रवंशी विवि के कुलपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, लमारी कला पंचायत बीडीसी कमला देवी, मझिआंव प्रखंड बीस […]

विज्ञापन
कांडी : प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत मंगलवार को कांडी प्रखंड के लमारी कला, चटनियां, घटहुआं, पतरिया, पतीला व कांडी पंचायत में गोल्डेन कार्ड का वितरण किया गया. भाजपा नेता सह रामचंद्र चंद्रवंशी विवि के कुलपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, लमारी कला पंचायत बीडीसी कमला देवी, मझिआंव प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रेमानंद त्रिपाठी, मझिआंव प्रखंड सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्रनाथ दुबे ने संयुक्त रूप से गोल्डेन कार्ड का वितरण किया.
इस अवसर पर डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत सभी गरीब कार्डधारी परिवारों को हेल्थ कार्ड दिया जा रहा है. इससे 1350 बीमारियों का मुफ्त इलाज हो सकेगा. इसके लिए झारखंड के 350 अस्पतालों को टैग किया गया है, जहां मरीजों का मुफ्त इलाज हो सकेगा. उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र में आयी है, तब से लगातार गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं.
सभा में वीरेंद्रनाथ दुबे सहित कई अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया. इस मौके पर राजदेव प्रसाद चंद्रवंशी, लव कुमार, जितेंद्र राम, दिनेश कुमार पासवान, सीता राम व सुरेश राम को कार्ड देकर शुरुआत की गयी. मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के संजय कमलापुरी, एमपीडब्लयू अर्जुन राणा, भाजपा के लमारी पंचायत अध्यक्ष रवींद्र चंद्रवंशी, चटनिया अध्यक्ष मोतीलाल यादव, सहिया मंजू देवी, पंचायत स्वयंसेवक सुनंद कुमार, ओमप्रकाश प्रजापति, मुरारी पासवान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola