200वां रामचरित मानस सुंदरकांड पाठ का आयोजन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : मानस मंडली बिशुनपुर गढ़वा की जिला इकाई ने मंगलवार को मां गढ़देवी मंदिर के प्रांगण में 200वां रामचरितमानस सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया़ कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, संरक्षक डॉ लालमोहन मिश्र, अरुण तिवारी, कृष्णा पांडेय, बृजेश पांडेय, राकेश तिवारी, जयराम तिवारी एवं रघुपति सिंह ने संयुक्त रूप […]
विज्ञापन
गढ़वा : मानस मंडली बिशुनपुर गढ़वा की जिला इकाई ने मंगलवार को मां गढ़देवी मंदिर के प्रांगण में 200वां रामचरितमानस सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया़ कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, संरक्षक डॉ लालमोहन मिश्र, अरुण तिवारी, कृष्णा पांडेय, बृजेश पांडेय, राकेश तिवारी, जयराम तिवारी एवं रघुपति सिंह ने संयुक्त रूप से षोड्षोपचार विधि से पूजा-अर्चनाकर, महावीरी ध्वजारोहण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया़
मानस मंडली बिशुनपुर गढ़वा द्वारा अनवरत चल रहे सुंदरकांड पाठ के 200वें आयोजन में गढ़वा के अलावा नगरऊंटारी, मेराल आदि प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मानस मंडली द्वारा शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में लगातार 200 सप्ताह तक सुंदरकांड का पाठ पूजा किया गया है़ उन्होंने कहा कि सुंदरकांड पाठ का सीधा लाभ लोगों को प्राप्त होता है़ उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सभी को सुंदरकांड का पाठ करनी चाहिए़ उन्होंने कहा कि यह लोगों की दिनचर्या में शामिल होनी चाहिए़
गढ़देवी मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मानस मंडली के मुख्य गायक अरुण दुबे, अमरेंद्र मिश्र, अशोक पटवा, बृजेश पांडेय, आत्मा पांडेय, द्वारिकानाथ पांडेय, ऋषिकेश दुबे, जयराम तिवारी, रघुपति सिंह, ऋषि नारायण दुबे, श्यामा दुबे, रवींद्र मिश्रा, राकेश तिवारी, प्रभुनाथ दुबे, माया तिवारी, मार्कंडेय तिवारी, छोटेलाल तिवारी, रासबिहारी तिवारी, विनोद अग्रवाल, सियाराम पांडेय, मनोज दुबे आदि लोगों ने सक्रिय भूमिका निभायी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










