रंका में भी विरोध चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाया

रंका(गढ़वा) : आइएमए व झासा के आह्वान पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवल कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा कर्मियों ने काला बिल्ला लगा कर अपना आक्रोश व्यक्त किया. साथ ही चिकित्सकों ने सिर्फ आपातकालीन सेवा दिया. चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि 72घंटे के अंदर […]
रंका(गढ़वा) : आइएमए व झासा के आह्वान पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवल कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा कर्मियों ने काला बिल्ला लगा कर अपना आक्रोश व्यक्त किया. साथ ही चिकित्सकों ने सिर्फ आपातकालीन सेवा दिया.
चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि 72घंटे के अंदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पूरे जिले का कार्य ठप कर दिया जायेगा. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवल कुमार, डॉ अशोक कुमार, डॉ मंतु कुमार, फार्मासिस्ट वेंकटेश नारायण, ललन कु मार, लक्ष्मण प्रसाद सहित सभी एएनएम, सहिया एवं एमपीडब्ल्यू भी काला बिल्ला लगानेवालों में शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




