सीआरपीएफ का कार्य बेहतर : कमांडेंट
Updated at : 28 Jul 2018 2:40 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा न्यू पुलिस लाइन स्थित सीआरपीएफ 172 बटालियन के द्वारा सीआरपीएफ का 79वां स्थापना दिवस मनाया गया़ इसकी शुरुआत कमांडेंट एसएन मिश्रा के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ की गयी़ इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कमांडेंट श्री मिश्रा ने कहा कि 27 जुलाई सीआरपीएफ के लिए […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा न्यू पुलिस लाइन स्थित सीआरपीएफ 172 बटालियन के द्वारा सीआरपीएफ का 79वां स्थापना दिवस मनाया गया़ इसकी शुरुआत कमांडेंट एसएन मिश्रा के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ की गयी़ इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कमांडेंट श्री मिश्रा ने कहा कि 27 जुलाई सीआरपीएफ के लिए विशेष महत्वपूर्ण दिन है. इसी दिन दुनिया के सबसे बड़े बल सीआरपीएफ की स्थापना हुई थी़ उन्होंने कहा कि पिछले 78 वर्षों से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल देश की सेवा में तत्पर है़
सीआरपीएफ की उत्पत्ति मूलतः क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस के नाम से 27 जुलाई 1939 को नीमच मध्य प्रदेश में हुई थी. स्वतंत्रता के पश्चात 28 दिसंबर 1949 को इसका नाम बदलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के रूप में परिवर्तित कर दिया गया. कमांडेंट ने कहा कि 172 बटालियन गढ़वा जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र में लगातार उग्रवाद एवं नक्सल उन्मूलन के कार्यों में बेहतर कर रही है एवं क्षेत्र के ग्रामीणों को अनेक प्रकार से सहयोग कर उनका जीवन स्तर ऊंचा बनाने में अभूतपूर्व योगदान देरही है.
इस दौरान स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया गया जिसमें आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से दानरो नदी के घाट की सफाई की गयी तथा पर्यावरण को लेकर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया़ कमांडेंट द्वारा यह भी जानकारी दी गयी कि 172 बटालियन एसएससी द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र बलों में सिपाही जीडी के पद पर भर्ती 2018 के लिए ऑनलाइन फार्म भरने हेतु 29 जुलाई से 20 अगस्त तक दो सहायता केंद्र क्रमशः सीआरपीएफ कैंप एवं न्यू पुलिस लाइन में खोला गया है़
श्रमदान कर रहे ग्रामीणों की मदद की
रमना : प्रखंड के बुलका पंचायत के गड़वा टोला के ग्रामीणों द्वारा पिछले तीन दिनों से लगातार श्रमदान करके लगभग दो किलोमीटर सड़क की मरम्मत की गयी़ ग्रामीणों के श्रमदान का सामाचार प्रभात खबर में छपने के बाद स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने शुक्रवार को अपने निजी खर्च से जेसीबी उपलब्ध करायी. इसके बाद विधिवत रोड की मरम्मत की गयी़
इस मौके पर नसमो कार्यकर्ता ने बताया कि विधायक द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही इस सड़क का कालीकरण कर दिया जायेगा़ इस मौके पर नसमो के विधानसभा प्रभारी धनंजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सोनू सिंह, शंकर चंद्रवंशी, रूपनारायण यादव, रामकेवल पासवान, राकेश विश्वकर्मा, मनोज सिंह, मुखिया पति योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे़ उल्लेखनीय है कि बुलका गांव के गडवा टोला में करीब 80 परिवार रहते है़ं लेकिन आज भी ग्रामीण सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे है़ं
उप मुखिया चरकु राम, लगन भुइयां, बिजली भुइयां, बुटन भुइयां, गणेश राम, शंकर राम, अशोक राम, ललन भुइयां, गोपाल उरांव, सुरेश भुइया, नरेश भुइयां, भैया राम, बिंदु उरांव, देवा उरांव, जागो देवी, आरती देवी, बरती देवी, अनिता देवी, गीता देवी, फुलमतिया देवी, सकुन्ती कुँवर, बिगनी देवी, रामचंद्र राम, प्रमोद सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में गांव के लोगों को बुलका मुख्य सड़क पर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, परेशानी न हो, इसके लिए ग्रामीणों की मदद से पिछले तीन दिनों से वे सभी श्रमदान कर दो किलोमीटर सड़क की मरम्मत कर रहे है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




