करूई व पेशका स्वास्थ्य उपकेंद्र बनेगा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Updated at : 26 Jul 2018 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
करूई व पेशका स्वास्थ्य उपकेंद्र बनेगा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

गढ़वा : जिले के मझिआंव प्रखंड के करूई एवं मेराल प्रखंड पेशका गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जायेगा. 15 अगस्त से इन दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में इस से संबंधित गतिविधियों को क्रियाशील कर दिया जायेगा़ यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं ग्रामीणों […]

विज्ञापन
गढ़वा : जिले के मझिआंव प्रखंड के करूई एवं मेराल प्रखंड पेशका गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जायेगा. 15 अगस्त से इन दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में इस से संबंधित गतिविधियों को क्रियाशील कर दिया जायेगा़ यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं ग्रामीणों को उपलब्ध करायी जायेगी़ यहां ऐलोपैथ के अलावा योगा, आयुर्वेद, यूनानी, होमियोपैथिक आदि विधि से लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जायेगी़
इसको लेकर प्रशिक्षु आइएएस एवं योजना की सहायक सचिव मेघा भारद्वाज दो दिवसीय दौरे पर गढ़वा पहुंची़ मेघा भारद्वाज ने दोनों स्वास्थ्य उप केंद्रो का सिविल सर्जन डॉ एनके रजक के साथ निरीक्षण किया़ निरीक्षण के पश्चात समाहरणालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की़ बैठक में इन दोनों स्थानों पर जल्द से जल्द इन सभी सुविधाओं को शुरू करने, रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने आदि के बारे में दिशा निर्देश दिये.
इसके अलावा उन्होंने ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले में चल रहे उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना व जनधन योजना आदि की प्रगति व लक्ष्य आदि की जानकारी ली. बैठक के पश्चात उन्होंने कहा कि देश भर के पिछड़े जिले में शामिल गढ़वा जिले को विकसित बनाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से कई योजनाएं शुरू की गयी है़ इन योजनाओं की मॉनीटरिंग के लिए अधिकारियों की टीम लगायी गयी है. वे भी इसी के तहत गढ़वा जिले में आयी हुई है़
उन्होंने बताया कि दो स्वास्थ्य उपकेंद्र को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है. लेकिन जल्द ही अन्य स्वास्थ्य उपकेंद्रों को इन में शामिल किया जायेगा़ बैठक के पश्चात मेघा भारद्वाज ने मेराल प्रखंड के चरका पत्थर आंगनबाड़ी केंद्र एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया़ वहां उन्होंने बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola