पुण्यतिथि पर याद की गयीं फूलन देवी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : पूर्व सांसद फूलन देवी की 18वीं पुण्यतिथि संस्था नेफ व महर्षि वेद व्यास परिषद के बैनर तले बुधवार को संयुक्त रूप से मनायी गयी़ जोबरइया स्थित अनिल चौधरी के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नेफ अध्यक्ष सुदामा चौधरी ने की़ इस दौरान फूलन देवी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि […]
विज्ञापन
गढ़वा : पूर्व सांसद फूलन देवी की 18वीं पुण्यतिथि संस्था नेफ व महर्षि वेद व्यास परिषद के बैनर तले बुधवार को संयुक्त रूप से मनायी गयी़ जोबरइया स्थित अनिल चौधरी के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नेफ अध्यक्ष सुदामा चौधरी ने की़ इस दौरान फूलन देवी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी़ वक्ताओं ने फूलन देवी को याद करते हुए कहा कि अब तक फूलन देवी का एक ही पक्ष देश व दुनिया के सामने लाया गया है़, जबकि उसकी जनपक्षीय जीवनी सामने नहीं लायी गयी है़
इस अवसर पर डंडा प्रखंड के प्रमुख वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि फूलन देवी एक ऐसा नाम है, जिसे दुनिया के वंचितों के साथ बड़ी आबादी ने सराहा है़ फूलन देवी को लौह महिला के रूप में देखा जाता है़ फूलन देवी के विद्रोही तेवर को दुनिया ने सराहा है़ दुनिया की नामचीन पत्रिका टाइम्स ने फूलन देवी को दुनिया के सबसे विद्रोही महिला की सूची में सर्वोच्च स्थान पर रखा है़ जिस समय फूलन देवी ने विद्रोह किया था, उस समय से लेकर लेकर आज तक का समाज पुरुष प्रधान ही है़
उन्होंने कहा कि फूलन देवी वंचितों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, महिलाओं के लिए संघर्ष, वीरता, शक्ति एवं साहस की मिसाल है़ इस अवसर पर दशरथ चौधरी, कमलेश चौधरी, अनिल चौधरी, कृष्णा चौधरी, अंबिका चौधरी, शिवकुमार चौधरी, सुमेर चौधरी, पंचम चौधरी, राजेंद्र चौधरी, शिवनारायण चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, हरेंद्र चौधरी, दशरथ चौधरी, कमलेश चौधरी आदि ने विचार रखे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










