104 हज यात्रियों को लगाया गया टीका

Updated at : 12 Jul 2018 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
104 हज यात्रियों को लगाया गया टीका

गढ़वा : शहर के मदरसा रोड स्थित मदरसा तबलीगुल इस्लाम में बुधवार को जिले के हज यात्रियों के टीकाकरण के लिए शिविर लगाया गया़ शिविर में हज पर जाने वाले 104 हज यात्रियों को ओरल पोलियो ड्रॉप तथा मेनेजाइटिस व इनफ्लूयेंजा वैक्सीन लगाया गया़ मौके पर उपस्थित गढ़वा जिला हज कमेटी के प्रभारी सह आइएमए […]

विज्ञापन
गढ़वा : शहर के मदरसा रोड स्थित मदरसा तबलीगुल इस्लाम में बुधवार को जिले के हज यात्रियों के टीकाकरण के लिए शिविर लगाया गया़ शिविर में हज पर जाने वाले 104 हज यात्रियों को ओरल पोलियो ड्रॉप तथा मेनेजाइटिस व इनफ्लूयेंजा वैक्सीन लगाया गया़ मौके पर उपस्थित गढ़वा जिला हज कमेटी के प्रभारी सह आइएमए के संरक्षक डॉ यासीन अंसारी ने कहा कि सभी हज यात्रियों को यह टीका लेना अति आवश्यक है.
बिना टीका लगाये कोई भी हज यात्री हज को नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि हज यात्रियों की सुरक्षा के लिये उक्त टीका लगाया जाता है़, ताकि वे पूरी तरह से स्वस्थ रहते हुए अपनी हज यात्रा पूरी करें. वहीं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एनके रजक ने कहा कि सभी यात्रियों को यह टीका लेना अति आवश्यक है. साथ ही साथ 16 जुलाई से शुरू होने वाली खसरा और रूबेला का टीका अभियान के बारे में भी लोगों को बताया.
मौके पर डॉ वीरेंद्र कुमार, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष डॉ असजद अंसारी, यूनिसेफ के जिला कोऑर्डिनेटर तारिक, हाजी नेजामुद्दिन अंसारी, हकीमुल्ला खान, महताब अंसारी, इशहाक अंसारी, अमीर हसन, मास्टर मोजाहिद, शमशेर अंसारी, एएनएम, शारदा कुमारी, सरिता सिन्हा, विंदा कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola