बंद समर्थकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में बंद का दिखा आंशिक असर, दुकानें खुली रहीं, छोटे वाहनों का परिचालन सामान्य रहा गढ़वा : भूमि अधिग्रहण बिल संशोधन के विरोध में विपक्षी दलों द्वारा आहूत झारखंड बंद का गढ़वा में आंशिक असर देखा गया़ बंद समर्थकों को सड़क पर उतरते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर ली़ बंद में शामिल कांग्रेस, […]

विज्ञापन

जिला मुख्यालय में बंद का दिखा आंशिक असर, दुकानें खुली रहीं, छोटे वाहनों का परिचालन सामान्य रहा

आपके शहर में

विज्ञापन
गढ़वा : भूमि अधिग्रहण बिल संशोधन के विरोध में विपक्षी दलों द्वारा आहूत झारखंड बंद का गढ़वा में आंशिक असर देखा गया़ बंद समर्थकों को सड़क पर उतरते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर ली़ बंद में शामिल कांग्रेस, झामुमो, झाविमो, भाकपा माले व राजद के लोगों को गिरफ्तार कर नामधारी कॉलेज में बनाये गये कैंप जेल में रखा गया और बाद में सभी को रिहा कर दिया गया़ यद्यपि बंद समर्थक अपने-अपने दलों के झंडा व बैनर के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की,लेकिन इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया़ बंद को लेकर अहले सुबह से पुलिस चाक चौबंद थी तथा बंद समर्थकों से निबटने के लिए शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल को तैनात किया गया था, इसमें महिला पुलिस भी थी़
गिरफ्तार किये गये कांग्रेसी नेताओं में जिलाध्यक्ष अरविंद तूफानी, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, अमृत शुक्ला, अलख निरंजन सिन्हा, ओबैदुल्लाह अंसारी, मानस सिन्हा, राजेश चौबे, उदय नारायण तिवारी, रामवृक्ष यादव, सुधीर कुमार पप्पू व इम्तेयाज अंसारी, झामुमो के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान, डॉ असजद अंसारी, नसीम अख्तर, विनोद तिवारी, मनोज ठाकुर, फुजैल अहमद, अहमद अली, कंचन केसरी, नवीन तिवारी, नीलू खान, शादाब खान शामिल है़
जबकि झाविमो के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मो नेसार, अनुसुचित जाति मोरचा के बसंत पासवान, जिला सचिव देवदास प्रजापति, प्रदीप कुशवाहा, मनोज कुमार गुप्ता, मो नौशाद, रामप्रवेश बिंद, धनंजय पासवान, महेंद्र राम,कर्मदेव चौधरी, मनीजर चौधरी, शिववचन चौधरी, रामनाथ भुइयां, मो रौनक,अयोध्या बिंद,सुशील गुप्ता, ताजुद्दीन अंसारी शामिल है़ राजद के जिलाध्यक्ष जमीरुद्दीन अंसारी, युवा जिलाध्यक्ष सूरज कुमार सिंह, पूर्व सांसद घूरन राम, प्रखंड अध्यक्ष सूर्य नारायण यादव, दीपक सिंह, मो साबिर आलम, नारद शाह, रामनाथ बैठा, मोसाहेब अंसारी,प्यारे मोहम्मद,
रंथा नायक, विवेक सिंह, नवीन चंद्रवंशी, मो रौनक लक्ष्मण साहू, हबीबुल्लाह अंसारी, मैनुल्लाह अंसारी, नागेंद्र कुमार, युवराज प्रजापति, पवन जायसवाल, सूचित चंद्रवंशी, विक्रम चंद्रवंशी, डॉ अहमद खान सहित कई लोगों का नाम शामिल है़ जबकि माले के सुषमा मेहता, कालीचरण मेहता, किशोर कुमार, प्रेम विश्वकर्मा, ओमप्रकाश उरांव, अनिता तिवारी, सफीक अंसारी, सतेंद्र मेहता, सुरेश मेहता,संतोष पासवान ,उदय पासवान, अर्जुन चौधरी, कमलेश उरांव, राजेंद्र बैठा रामवृकक्ष मेहता, गौरा कुंवर, विजय चौधरी, संजय चंद्रवंशी, त्रिवेणी मेहता, उपेंद्र रजक लगन सिंह ने गिरफ्तारी दी़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola