भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2018 6:49 AM
विज्ञापन
केतार : थाना क्षेत्र के निमिया टोला मे रविवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों मे लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गये़ इसमें प्रथम पक्ष के रमेश ठाकुर, श्रीकिशुन ठाकुर, विश्वनाथ ठाकुर, विनोद ठाकुर ,बबलु ठाकुर और महेंद्र ठाकुर के नाम शामिल […]
विज्ञापन
केतार : थाना क्षेत्र के निमिया टोला मे रविवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों मे लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गये़ इसमें प्रथम पक्ष के रमेश ठाकुर, श्रीकिशुन ठाकुर, विश्वनाथ ठाकुर, विनोद ठाकुर ,बबलु ठाकुर और महेंद्र ठाकुर के नाम शामिल है.जबकि दूसरे पक्ष के सुदामा ठाकुर,गणेश ठाकुर, प्रभु ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर और रीता देवी का नाम शामिल है. सभी घायलों का इलाज भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है.
घटना के संबंध में बताया गया कि रमेश ठाकुर और सुदामा ठाकुर के बीच लम्बे समय से भूमि विवाद चल रहा था.इसको लेकर कई दफा पंचायत भी बुलायी गयी थी. लेकिन मामला नहीं सुलझा़ रविवार की सुबह दूसरे पक्ष के सुदामा ठाकुर विवादित भूमि पर झोपड़ी बना रहे थे. इसी बात को लेकर प्रथम पक्ष के रमेश ठाकुर केतार थाना पहुंच कर इसकी सूचना थाना प्रभारी के अनुपस्थिति मे एएसआइ सतीशचंद राय को दी तथा विवादित भूमि पर जल्दी से नहीं पहुंचने पर मारपीट होने की आशंका जतायी. इसके बावजूद एएसआइ ने वहां जाने से यह कर मना कर दिया कि भूमि विवाद से संबंधित बात को सीओ के आदेश के बाद ही कार्रवाई की जायेगी, अभी थाना प्रभारी नहीं हैं.
उनके आने पर ही कुछ होगा .इस बात को जैसे ही प्रथम पक्ष के रमेश ठाकुर ने दूसरे पक्ष के सुदामा ठाकुर से विवादित स्थल पर जाकर कही .दोनों पक्षों में लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से मारपीट शुरू कर दी. इसमें दोनों पक्षों के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. समय रहते यदि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जाती, तो ऐसी घटना नहीं घटती. समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से अभी तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी. इस संबंध में थाना प्रभारी चन्द्रमणि भारती ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. जख्मी हालत में दोनों पक्ष के लोग आये थे. उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










