आक्रोश: झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ का धरना, भजन तिवारी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करें

Updated at : 31 Oct 2017 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
आक्रोश: झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ का धरना, भजन तिवारी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करें

गढ़वा: झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के जिला इकाई ने सोमवार को डुमरिया निवासी टेंपू चालक भजन तिवारी के हत्यारों को गिरफ्तार करने को लेकर समाहरणालय पर धरना दिया गया़ धरना की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार दीपक ने की़ धरना को संबोधित करते हुए रमेश दीपक ने कहा कि टेंपो चालक गरीब […]

विज्ञापन
गढ़वा: झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के जिला इकाई ने सोमवार को डुमरिया निवासी टेंपू चालक भजन तिवारी के हत्यारों को गिरफ्तार करने को लेकर समाहरणालय पर धरना दिया गया़ धरना की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार दीपक ने की़ धरना को संबोधित करते हुए रमेश दीपक ने कहा कि टेंपो चालक गरीब भजन तिवारी के हत्यारों को गिरफ्तार करने में जिला पुलिस अभी तक विफल रही है़ जबकि एक माह से ज्यादा का समय बीत चुका है़ .

उन्होंने कहा कि वे पिछले छह सालों से टेंपो चालकों की समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे है़ं लेकिन जिला प्रशासन की ओर से इसके निदान की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है़ उन्होंने कहा कि टेंपो चालकों को जानबूझ कर अपमानित करने व आंदोलन को दबाने का भी प्रयास किया जा रहा है़ उन्होंने कहा कि गढ़वा शहर में टेंपो चालकों के लिए अभी तक स्टैंड की व्यवस्था नहीं की गयी है़.

जहां-जहां टेंपो स्टैंड का बोर्ड लगाया गया है, वहां ठहराव का पर्याप्त जगह ही नहीं है़ उन्होंने कहा कि गढ़वा शहर में सभी रूटों में एवं मेराल में अविलंब व्यवस्थित टेंपो स्टैंड की व्यवस्था करना उनकी पुरानी मांगे है़ं इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है़ उन्होंने कहा कि टेंपो चालकों को टॉल टैक्स वसूली के नाम पर नगरपरिषद द्वारा अवैध उगाही की जा रही है़ इसे रोकने के लिए भी कई बार मांग की गयी है़ उन्होंने कहा कि यदि 72 घंटे के अंदर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो इसके बाद लाठी रैली निकाली जायेगी़ धरना मौके पर महामंत्री दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola