भानु प्रताप शाही ने 3.21 करोड़ की लागत से प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया शिलान्यास, कहा विकास में कोई समझौता नहीं करेंगे
Updated at : 10 Oct 2017 12:01 PM (IST)
विज्ञापन

धुरकी: धुरकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का शिलान्यास सोमवार को विधायक भानु प्रताप शाही ने नारियल तोड़कर तथा शिलापट्ट का अनावरण कर किया. प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन का निर्माण ग्रामीण विभाग विशेष प्रमंडल द्वारा 3.21 करोड़ की लागत से बनना है. इस मौके पर प्रखंड परिसर में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित […]
विज्ञापन
धुरकी: धुरकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का शिलान्यास सोमवार को विधायक भानु प्रताप शाही ने नारियल तोड़कर तथा शिलापट्ट का अनावरण कर किया. प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन का निर्माण ग्रामीण विभाग विशेष प्रमंडल द्वारा 3.21 करोड़ की लागत से बनना है.
इस मौके पर प्रखंड परिसर में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री शाही ने कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र के विकास के लिए यमराज से भी समझौता करना पड़े, तो वे तैयार हैं. पहले के विधायक ने धुरकी के विकास के लिए नहीं सोचा. विधायक बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले शिक्षा के विकास पर ध्यान दिया. भाई-बहन शिक्षित होंगे, तो स्वाभाविक रूप से इलाके का विकास होगा.
इस दौरान उन्होंने अपने प्रयास से किये जा रहे विभिन्न विकास योजनाओं की चर्चा की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सिंचाई, सड़क आदि के विकास के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है. लेकिन उनके विकास कार्य देख कर उनके विरोधियों के पेट में दर्द होता है. उन्होंने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें दम है, तो वे उनसे टकराकर देख लें. सभा भगत दयानंद यादव, जूनियर महबूब मुखिया लक्ष्मण प्रसाद यादव, एकबाल खां, तेजु कोरवा आदि ने भी संबोधित किया.
इस दौरान जिप सदस्य जानकी सिंह व मुखिया सुखबीर सिंह ने नसंमो का दामन थामा. मंच की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश यादव व संचालन लक्ष्मण राम ने किया. इस मौके पर बीडीओ देवानंद राम, विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र प्रसाद, कनीय अभियंता श्रीकांत प्रसाद व रत्नेश कुमार, शैलेश चौबे, चांददेव बैठा, उपेंद्र चंद्रवंशी, शशि कमलापुरी, संजय जायसवाल, राम सेवक यादव, मंगल यादव, राम प्रवेश यादव, उदय चंद्रवंशी, दीपक सिंह, दीपू सिंह, मुन्ना जायसवाल, उप प्रमुख प्रभुशंकर जायसवाल, राम प्रवेश गुप्ता, थाना प्रभारी एनके राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




