एक वार्ड व पंचायत को गोद लेगा पेंशनर समाज
Updated at : 30 Aug 2017 12:12 PM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा: झारखंड पेंशनर कल्याण समाज की जिला कमेटी की एक बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष केके यादव ने की़ बैठक में अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि पदाधिकारियों की मेहनत की बदौलत यह संगठन दिनों-दिन मजबूत हो रहा है़ अभी हाल ही में बैंकों की ओर से पेंशनर मीट का […]
विज्ञापन
गढ़वा: झारखंड पेंशनर कल्याण समाज की जिला कमेटी की एक बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष केके यादव ने की़ बैठक में अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि पदाधिकारियों की मेहनत की बदौलत यह संगठन दिनों-दिन मजबूत हो रहा है़ अभी हाल ही में बैंकों की ओर से पेंशनर मीट का आयोजन किया गया था़ इसमें कई पेंशनरों की समस्याओं का समाधान किया गया़.
उन्होंने बैंक प्रबंधक को इस बात के लिए बधाई दी कि उनकी ओर से पेंशनरों को छाता दिया गया था़ सचिव अशर्फी राम ने कहा कि पेंशनर सरकार के स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग करना चाहते है़ं यदि प्रशासन की ओर से उन्हें जिम्मेवारी दी गयी, तो वे सभी इसे सफल बनाने के लिए कार्य करेंगे़ इस मौके पर पेंशनर समाज ने शहर के एक वार्ड तथा एक पंचायत को पूर्ण साक्षर करने के लिए गोद लेने का निर्णय लिया़ संघ का एक कोष बनाते हुए उसमें सदस्यों से सहयोग राशि जमा करने की अपील की गयी़ .
संघ के कार्यालय की मांग को लेकर उपायुक्त से पुन: मिलने तथा जरूरत पड़ने पर धरना देने का भी प्रस्ताव पारित किया गया़ बैठक में संगठन की मजबूती से संबंधित सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया़ इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे श्यामबिहारी राम, सुरेंद्रनाथ चौबे, ब्रह्रमदेव राम, जोखू प्रसाद, सीताराम चौबे, ललन कुमार शुक्ला, नागेंद्र तिवारी, द्वारिकानाथ पांडेय आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




