East Singhbhum News : खेल महाकुंभ में स्थानीय खिलाड़ियों का जलवा
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन
चाकुलिया : गूंज महोत्सव के पांचवें दिन क्रिकेट, कबड्डी व फुटबॉल प्रतियोगिताएं हुईं
विज्ञापन
चाकुलिया.
चाकुलिया डाक बंगला परिसर में आयोजित गूंज महोत्सव के पांचवें दिन खेल महाकुंभ का नजारा रहा. चाकुलिया के लगभग सभी मैदानों में एक से बढ़कर एक खेल का आयोजन किया गया. कहीं क्रिकेट, कहीं कबड्डी, कहीं फुटबॉल और कहीं एथलेटिक्स खेल हुए. प्रतियोगिताओं में युवा खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. खिलाड़ियों ने कहा कि विधायक समीर मोहंती ने मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने का काम किया है. वास्तव में बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक युवाओं के अभिभावक बनकर काम कर रहे हैं.विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने चौंकाया:
महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. इसमें चाकुलिया के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाए. मंगलवार को डाक बंगला परिसर में पहुंचे विद्यार्थी बाल वैज्ञानिक के रूप में दिखे.कौन बनेगा लखपति में सोहेल ने जीते 5000 रुपये
गूंज महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को कौन बनेगा लखपति कार्यक्रम हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्र व घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुजूर उपस्थित हुए. उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की. कार्यक्रम में चाकुलिया नामोपाड़ा निवासी सोहेल दास ने सर्वाधिक 5000 की राशि जीती. विधायक समीर मोहंती के निजी सलाहकार गौतम दास ने अमिताभ बच्चन की तरह एंकरिंग कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी.महोत्सव में अल्ताफ राजा का कार्यक्रम आज:
मशहूर गायक अल्ताफ राजा आज गूंज महोत्सव में शामिल होंगे. तुम तो ठहरे परदेसी फेम अल्ताफ राजा के आने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. अल्ताफ राजा के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.कबड्डी में आसनसोल और घाटशिला ने मारी बाजी:
चाकुलिया डायट परिसर स्थित मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता हुई. पुरुष वर्ग में जमशेदपुर को हराकर आसनसोल की टीम ने बाजी मारी. महिला वर्ग में जमशेदपुर को हराकर घाटशिला चैंपियन बना.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन