पटमदा : घर के बाहर काम कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौत

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

बांगुड़दा गांव में हुई दुर्घटना, कच्चा मकान भी क्षतिग्रस्त. घटना में पति भी हुआ घायल, चालक ट्रेलर भागा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पटमदा पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र के सांसद आदर्श ग्राम बांगुड़दा गांव में शुक्रवार सुबह में अनियंत्रित ट्रेलर ने अपने घर के बाहर काम कर रही महिला को कुचलते हुए सड़क से नीचे उतरकर एक कच्चा मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद चालक वाहन को लेकर बांदोवान की ओर भाग गया. घटना के दौरान तेज धमाका होने के कारण आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला अन्ना महतो (29) को पटमदा सीएससी पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर एमजीएम रेफर कर दिया. एमजीएम के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना मृतका के पति सनातन महतो घायल हो गये हैं. ट्रेलर के धक्के से कच्चे घर का एस्बेस्टस टूटने घर में सो रहे पति को सिर व पैर में चोट लगी है. इस घटना में साथ में सो रहे उनके दोनों बच्चे सुरक्षित हैं. घटना के बाद बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है. अन्ना अपने पति के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थी. घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. कमलपुर थाना प्रभारी दीपक ठाकुर ने बताया कि अहले सुबह ट्रेलर के धक्के से महिला की मौत हो गयी है, जबकि उसका पति घायल है. उन्होंने बताया कि ट्रेलर का पता लगाया जा रहा है. महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola