पटमदा में ग्रामीणों ने की सरहुल पूजा, सुख-समृद्धि की कामना

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

पटमदा में ग्रामीणों ने की सरहुल पूजा, सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन

पटमदा.

पटमदा के लावा व घोड़ाबांधा के ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए सरहुल पूजा की. पूजा में गांव के सभी लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. ग्रामीणों ने जाहेरथान में मत्था टेक कर परिवार के साथ गांव की मंगल कामना की. इस दौरान ग्रामीणों ने बत्तख, मुर्गी व बकरे की बलि भी चढ़ायी. लावा गांव के हृदय कुंभकार ने बताया कि गांव में किसी तरह अनहोनी व बाधा विपत्तियों से बचने के लिए हर साल सरहुल पूजा की जाती है. इसमें गांव के सभी परिवारों के लोग हिस्सा लेते हैं. लाया प्रभात सिंह ने लावा में विधिवत रूप से पूजा संपन्न करायी. मौके पर ग्राम प्रधान वृंदावन दास, हृदय कुंभकार, लक्खी कुम्हारीन, मिलन दास, फूलचांद कुंभकार, निर्मल सिंह मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola