East Singhbhum News : 14 साल बाद पटमदा मॉडल स्कूल को मिलेगा नया भवन, शिफ्टिंग शुरू

Updated:
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश : पटमदा स्कूल के भवन हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी

विज्ञापन

पटमदा.

उधार के भवन में पिछले 14 वर्षों से चल रहे पटमदा के मॉडल इंग्लिश स्कूल को अब बामनी में निर्माणाधीन नये भवन में स्थानांतरित करने की संभावना बढ़ गयी है. नया भवन लगभग 3 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है. दो बार विधायक द्वारा विधानसभा में मामला उठाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, लेकिन स्थानीय समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल पर जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं. करीब 3.6 करोड़ रुपये की लागत वाले नये भवन में स्कूल को शिफ्ट करने की प्रक्रिया अब तेज हो गयी है. मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता राजकुमार प्रसाद सिन्हा, कनिष्ठ अभियंता केवी प्रभाकर, संवेदक के प्रतिनिधि अनिल कुमार तुलस्यान, मॉडल स्कूल की प्रधानाध्यापक स्नेहलता कुमारी, बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग और सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने बंद पड़े भवन का निरीक्षण किया. सीओ ने बताया कि भवन का हैंडओवर न होने के कारण मॉडल स्कूल का संचालन मजबूरन पटमदा मध्य विद्यालय, जल्ला के तीन कमरों में हो रहा है. संवेदक रमण किशोर ने बताया कि निदेशक स्तर पर 21 लाख रुपये का बकाया है, जिससे रंग-रोगन समेत कई छोटे-मोटे कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो पाए हैं. सीओ ने बताया कि आगामी 31 जनवरी को पटमदा प्रखंड कार्यालय में एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संवेदक और विभाग के बीच समन्वय कर निर्माण कार्य पूरा कर नए भवन का हैंडओवर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि गांव के गरीब बच्चों को बेहतर पठन-पाठन की सुविधा मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola