East Singhbhum News : सलोनी के सिर पर सजा ‘मिस 26 जनवरी’ का ताज

Updated:
विज्ञापन

घाटशिला : गणतंत्र दिवस सह 53वां कुनाराम मुर्मू मेमोरियल उत्सव आयोजित

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला के काशिदा पंचायत अंतर्गत आदिम विकास पुस्तकालय, बनटोला में गणतंत्र दिवस समारोह के साथ 53वां कुनाराम मुर्मू मेमोरियल वार्षिक उत्सव मनाया गया. स्व कुनाराम मुर्मू की धर्मपत्नी सह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका फूलमनी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. मुख्य आकर्षण मिस 26 जनवरी’ प्रतियोगिता रही, जिसमें 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया. नारायणपुर की सलोनी मुर्मू को मिस 26 जनवरी 2026 चुना गया. जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने ताज पहनाया. वहीं, खायरबनी की दिव्या सोरेन प्रथम उप विजेता और झापड़ीशोल की पूनम सोरेन द्वितीय उप विजेता रहीं. टुसू मेला व विभिन्न खेलकूद स्पर्धा हुई. ऊपर पावड़ा गहनडीह को सर्वश्रेष्ठ टुसू मंडली का पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम में पुस्तकालय अध्यक्ष सह बनटोला ग्रामसभा के मांझी राम किशोर मुर्मू, सचिव शांखो मुर्मू, मुखिया फागु सोरेन, रायश्री सामद, डोमन मरांडी, मंगल मुर्मू, ईश्वर हांसदा, फागू मुर्मू उपस्थित थे.

नागरिक एकादश ने प्रशासन को 4-1 से हराया

डुमरिया. डुमरिया प्रखंड मुख्यालय में गणतंत्र दिवस प्रमुख गंगामनी हांसदा ने झंडा फहराया. डुमरिया सीएचसी में प्रभारी चिकित्सक डॉ पराव माझी, डुमरिया थाना परिसर में थाना प्रभारी पंचम तिग्गा, अष्टकोशी प्लस टू उवि भालुकपातडा में प्रभारी एचएम अभय सिंह, भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष किशोर गिरि ने झंडा फहराया. प्रखंड कार्यालय की ओर से प्रशासन एकादश और नागरिक एकादश के बीच रांगामाटिया सिदो कान्हू फुटबॉल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई. इसमें नागरिक एकादश की टीम 4-1 से विजयी रही. मौके पर प्रमुख गंगामनी हांसदा, बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू, थाना प्रभारी पंचम तिग्गा, डॉ पराव माझी, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, मुखिया सुरेश हेंब्रम, श्याम चरण हांसदा, गाजिया मुर्मू, सुनाराम मार्डी, कुनाराम सोरेन, रामू हांसदा, काजमाल सिंह सरदार, मिर्जा टुडु, निर्मल किस्कू आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola