Jamshedpur News : ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, एक की मौत, दो गंभीर

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

जादूगोड़ा-मुसाबनी सड़क पर यूसिल कॉलोनी से कुछ दूरी पर हुई दुर्घटना

विज्ञापन

मृतक शंकर मुंडा ओडिशा के जाहेरगोड़ा का रहने वाला था. मामा के घर हितकु आया था

गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को एमजीएम रेफर किया गया

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जादूगोड़ा जादूगोड़ा-मुसाबनी मुख्य सड़क पर यूसिल कॉलोनी से कुछ दूरी पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शंकर मुंडा (21) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक के पीछे बैठा गणेश सिंह (19) और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना मंगलवार रात सात बजे की है.

जानकारी के अनुसार ओडिशा के जाहेरगोड़ा निवासी शंकर मुंडा (21) अपने तीन दोस्त हितकू गांव निवासी गणेश सिंह (19) एवं एक अन्य के साथ चाकुलिया से हितकु आ रहे थे. तभी यूसिल कॉलोनी से कुछ ही दूरी पर तीनों ट्रक की चपेट में आ गये. इसमें शंकर मुंडा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं अन्य दो दोस्तों को स्थानीय लोगों की मदद से यूसिल जादूगोड़ा अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों युवकों को एमजीएम रेफर कर दिया है. मालूम हो कि शंकर मुंडा हितकू अपने मामा के घर आया हुआ था. किसी काम से चाकुलिया गया था. लौटने के क्रम में घटना घटी. थाना प्रभारी राजेश मंडल ने बताया कि यूसिल कॉलोनी से कुछ दूरी पर घटना घटी है. इसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है. दो युवकों को इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola