ePaper

East Singhbhum news : घाटशिला में मकर पर शहर में सन्नाटा, गांवों में रहा उत्साह

Updated at : 15 Jan 2025 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum news : घाटशिला में मकर पर शहर में सन्नाटा, गांवों में रहा उत्साह

फूलडुंगरी के अधिकतर होटल और ढाबा रहे बंद, मजदूर गये गांव

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला के आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को मकर संक्रांति मनायी गयी. इसके साथ आदिवासी बहुल गांवों में टुसू पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दौरान शहरी क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा, तो ग्रामीण क्षेत्र में मकर का उत्साह रहा. घाटशिला के फूलडुंगरी बस स्टैंड व आसपास के होटल, चाय दुकान समेत अन्य दुकानें दोपहर एक बजे के बाद बंद हो गयीं. घाटशिला स्टेशन चौक, मऊभंडार, काशिदा के आसपास की दुकानें बंद रहीं. पर्व को लेकर अधिकतर मजदूर अपने गांव लौट गये हैं. ऐसे में होटल, ईंट भट्ठे आदि लगभग बंद हो गये हैं. सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. अधिकतर होटल, ढाबा और दुकानें बंद रहीं. दरअसल, होटल और ढाबों में काम करने वाले मजदूर मकर पर्व पर अपने घर चले गये हैं. इससे होटल, ढाबा और चाय दुकानें बंद रहीं. लगभग एक सप्ताह तक शहर से लेकर गांव तक यही स्थिति रहेगी. जिन होटलों में मालिक स्वयं काम करते हैं, उनके होटल खुले रहेंगे. मजदूरों के भरोसे होटल व ढाबा का संचालन होता है. ऐसे होटल और ढाबा लगभग एक सप्ताह तक बंद रहेंगे.

बसों व टेंपो को नहीं मिले यात्री

फूलडुंगरी चौक से बस समेत अन्य यात्री वाहनों का आवागमन जारी है, लेकिन बस और अन्य वाहनों पर यात्रियों की संख्या कम है. टेंपो चालक गणेश नायक दोपहर में टेंपो में झपकी मार रहा था. उन्होंने बताया कि मकर पर्व पर यात्रियों का आवागमन नहीं के बराबर है. इससे अधिकतर टेंपो चालक घर चले गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola