East Singhbhum News : चालक को झपकी आने से कार दुर्घटनाग्रस्त टाटा की चिकित्सक समेत चार लोग गंभीर

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 29 Jan 2026 12:17 AM

विज्ञापन

एनएच किनारे लोहे की रेलिंग को टक्कर मारते हुए पुलिया की दीवार से टकरायी

विज्ञापन

धालभूमगढ़. धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-18 पर जोड़शोल के पास हादसे में कार सवार दो युवक व दो युवती घायल हो गये. सभी जमशेदपुर के निवासी हैं. वे ओडिशा के बालेश्वर से लौट रहे थे. चारों को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया गया है. घायलों में कृतिक राव नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं. उनका बायां पैर टूट गया है. सीने में चोट लगी है. वह चालक की बायीं सीट पर बैठी थीं. कार चला रहे राहुल गुप्ता के चेहरे व सीने में गंभीर रूप से चोट लगी है. कार में पीछे की सीट पर बैठे रंजीत सिंह व मीनाक्षी बिरुआ भी घायल हैं. मीनाक्षी की स्थिति गंभीर है. उसकी कमर व चेहरे में गंभीर चोट आयी है. रंजीत सिंह के कमर में चोट लगी है. घटनास्थल के पास गाय चरा रही बुजुर्ग महिला ने बताया कि कार काफी तेज गति से एनएच किनारे लोहे की रेलिंग में टक्कर मारते हुए पुलिया की दीवार से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार विपरीत दिशा में मुड़ गयी.

चालक की आंख लगने से हुई घटना:

रंजीत सिंह ने बताया कि चारों दोस्त हैं. ओडिशा में बालेश्वर के निकट दुबलाबाड़ी समुद्र किनारे घूमने गये थे. देर रात तक जगने के बाद लगभग 3 बजे वहां से रवाना हुए. घटना से पहले राहुल की आंख लगने से कार पुल से टकरा गयी.

कार के कारण लगा जाम, पुलिस ने हटाया:

सूचना मिलते ही सेवा ही धर्म ग्रुप के नौशाद अहमद, गुलशन शर्मा, सुशांत चौबे, उत्तम सुराल, कन्हैया सिंह, राकेश मन्ना, अख्तर अली संस्था की एंबुलेंस लेकर पहुंचे. घायलों को सीएचसी पहुंचाया. वहीं, कोकपाड़ा टोल गेट से एनएचएआइ की एंबुलेंस लेकर कर्मचारी पहुंचे. दूसरी ओर धालभूमगढ़ थाना के एएसआइ रामलाल राम भी घटनास्थल पर पहुंचे. कार सड़क के बीच में आ जाने के कारण यातायात अवरोध हो गया था. उन्होंने तत्काल ग्रामीणों के सहयोग से कार को सड़क किनारे किया. घायलों का उपचार प्रभारी डॉ गोपीनाथ महली ने किया. चारों को एमजीएम रेफर कर दिया.

घायल लोग

1. राहुल गुप्ता (28), मानगो

2. कृतिक राव (26), बारीडीह

3. रंजीत सिंह (20), परसुडीह

4. मीनाक्षी बिरुआ (25), बिरसानगर

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola