East Singhbhum News : बच्चों के साथ-साथ समाज का मार्गदर्शन करें शिक्षक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jan 2025 12:16 AM

विज्ञापन

पोटका : भूमिज शिक्षक एसोसिएशन का सम्मान समारोह सह वनभोज आयोजित

विज्ञापन

पोटका. भूमिज टीचर एसोसिएशन पोटका पूर्वी सिंहभूम की ओर से शुक्रवार को सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान सह वनभोज समारोह का आयोजन तुड़ी डैम में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों व सेवानिवृत्त शिक्षकों ने शहीदों के तस्वीरों पर माल्यार्पण कर किया, जिसके बाद सेवानिवृत्त शिक्षक को भूमिज टीचर एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया.

अतिथियों ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं, जो बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर सही मार्गदर्शन करते है. शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ सामाजिक भागीदारी भी निभाने की जरूरत है, जिससे की समाज को सही दिशा मिले. समाज में फैली कुरीति और शिक्षा के अंधकार को शिक्षक ही मिटा सकते हैं. भूमिज शिक्षकों के संगठन भूमिज टीचर एसोसिएशन समाज की कोचिंग से काफी बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं.

इन सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

मेयालाल सरदार, रंजीत सरदार, शिवजन सरदार, सत्यनाथ सरदार, नंदलाल सरदार, कालीदास सरदार, पशुपति सरदार, अनिश्वर सरदार, रामकृष्ण सरदार, महेश्वर सरदार, निर्मल चंद्र सरदार आदि.

ये थे मौजूद

खगेन सरदार, दशरथ सरदार, ईश्वर चन्द्र सरदार, कमल लोचन सरदार, अनिल सरदार, अहीर चन्द्र सरदार, भागवत सरदार, हिकीम सरदार, नृपेन सरदार, हेमलाल सरदार, रवीन्द्र सरदार, सिरान्तन सरदार, विष्णु पाद सरदार, कांचन सरदार, लवधन सरदार, अमन सिंह सरदार, सुभाष सरदार, पिंकी सरदार आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola