East Singhbhum : भाजपा की विचारधारा और नीतियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लें : आदित्य साहू

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घाटशिला में भाजपा का सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

घाटशिला. भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान को लेकर शुक्रवार को जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान गोपालपुर फाटक के पास सदस्यता अभियान चलाया गया. बैठक में राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश आनंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद उपस्थित थे. आदित्य साहू ने सदस्यता अभियान के कार्यों की जानकारी ली. अभियान की प्रगति पर चर्चा की. उन्होंने अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान नये लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास मात्र नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग तक भाजपा की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने का सशक्त माध्यम है. बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाये. सभी मंडल और बूथ स्तर पर अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने के लिए मंडलों में विशेष अभियान चलाया जाये. मौके पर सदस्यता अभियान प्रभारी लखन मार्डी, सह प्रभारी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साहू, महामंत्री सत्या तिवारी, जिला परिषद देवयानी मुर्मू, जिला परिषद करण सिंह, उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, गीता मुर्मू, हीरामणि मुर्मू, कृष्णा पाल, भोक्तू मार्डी, दीपक दंडपात, विश्वनाथ बेहरा, कृष्णा शर्मा, हेमंत नारायण देव ,सुबोध सिंह, सुजन मन्ना, गौर पात्र समेत मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola