East Singhbhum News : बानाकाटा जंगल में महिला की गला दबाकर हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाया

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पड़ोसी थानों के सहयोग से मृतका की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

विज्ञापन

पोटका. कोवाली की हेंसड़ा पंचायत के बानाकाटा जंगल में एक महिला (20-22 वर्ष) की हत्या कर शव को जलाने का मामला प्रकाश में आया है. अपराधियों ने पहचान छिपाने की नियत से शव को जला दिया है. पुलिस ने बुधवार को शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस प्रेम प्रसंग की आशंका जता रही है.

सीमावर्ती थानों से संपर्क

कोवाली पुलिस इस पूरी घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है. घटनास्थल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पुलिस पड़ोसी राज्यों और जिले से साक्ष्य जुटा रही है. घटनास्थल के दक्षिण में ओडिशा का तिरिंग थाना और पश्चिम में सरायकेला-खरसावां का राजनगर थाना है. पुलिस को संदेह है कि मृतका सीमावर्ती क्षेत्रों की भी हो सकती है. कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर के शीतगृह में सुरक्षित रखा है. कोवाली के थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी जारी है. यह बॉर्डर क्षेत्र है, इसलिए पड़ोसी थानों के सहयोग से मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास हो रहा है.

घटनास्थल से मिले चौंकाने वाले साक्ष्य

बुधवार को सूचना मिलने के बाद मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद और थाना प्रभारी धनंजय पासवान फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण चीजें मिली हैं. मृतका सूट पहने हुए थी और उसके गले में दुपट्टा था. उसके हाथ में शंख चूड़ी पायी गयी है, जिसे आमतौर पर विवाहित महिलाएं पहनती हैं. शव के पास से सिंदूर की डिबिया, शराब की बोतल और सैंडिल बरामद किये गये हैं. शुरुआती जांच में आशंका जतायी जा रही है कि पहले महिला की गला दबाकर हत्या की गयी और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए उसे जला दिया गया.

जंगल में पत्ता चुनने गयी वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या

पोटका. पोटका थाना की ग्वालकाटा पंचायत के बहाड़ाघुटू गांव की 60 वर्षीय महिला की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी. घटना बुधवार दोपहर की है. मृतका की पहचान सुभाषिनी नायक (60) के रूप में हुई है, जो अविवाहित थी. दातुन और पत्ता बेचकर अपना जीवन यापन कर रही थी. मृतका के भतीजे कुंज नायक ने पोटका थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. डायन-बिसाही के शक में हत्या की आशंका जतायी जा रही है.

पगडंडी पर मिला लहूलुहान शव

जानकारी के अनुसार सुभाषिनी नायक बुधवार सुबह रोज की तरह दातुन और पत्ता चुनने के लिए घर से निकली थी. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर जब खोजबीन की गयी, तो कालिकापुर के समीप हाड़पाघुटू जाने वाली पगडंडी पर उसका शव बरामद किया गया. महिला का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था. घटनास्थल पर काफी खून बिखरा हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद और थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाये. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया गया.

अकेली रहती थी वृद्धा

ग्रामीणों ने बताया कि मृतका सुभाषिनी नायक काफी शांत स्वभाव की थी. जंगल से दातुन-पत्ता चुनकर उसे बेचकर अपना गुजारा करती थी. ग्रामीणों ने डायन-बिसाही का भी शक जताया है. पोटका के थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola