East Singhbhum News : बच्चों ने नुक्कड़ नाटक कर जनजातीय कला-संस्कृति से अवगत कराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Nov 2024 11:24 PM
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन
पटमदा. राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा बुधवार को मनाया गया. इस दौरान कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय की आशा कुमारी, रितु महतो, पूजा सहिस, पामिला व अन्य छात्राओं ने जनजाति गौरव को प्रदर्शित करते हुए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया. जिसका निर्देशन शिक्षिका तानिया सिंह व अनिता मुर्मू ने किया. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने बच्चों को कहा कि जनजातीय गौरव से सभी को अवगत कराने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, इसके माध्यम से जनजातीय विशेषताओं से विद्यार्थियों को अपनी कला-संस्कृति से अवगत करवाया गया. भगवान बिरसा मुंडा को झारखंड में भगवान के रूप में यहां के लोग मानते हैं. उनके कर्म को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रसन्नतापूर्वक नाटक के माध्यम से जनजातीय गौरव से संबंधित संवाद को आत्मसात किया. कार्यक्रम में श्रीमंत प्रमाणिक, अभिजीत पाल, आशा कुमारी, रितिका गुंजन धान आदि मौजूद थे.
पटमदा : अपनी भाषा, संस्कृति को बचाकर रखने का संकल्प
पटमदा. राज्य में 15 नवंबर से 26 नवंबर तक जन-जातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है. बुधवार को पटमदा के बांगुड़दा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जन जातीय नुक्कड़ नाटक का मंचन किया. इसके साथ ही साथ जन जातीय नुक्कड़ नाटक के तहत अपनी भाषा, संस्कृति को बचा के रखने का संकल्प लिया. मौके पर रजनी मुर्मू, कुमारी सारी, रजनी गुड़िया, सुनीता महतो, बेबी महतो, योशदा सिंह, क्वीन ठाकुर, शिक्षक कर्मु गोप, सुभाष बास्के, विश्वनाथ कुंभकार आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










