Ghatshila news : धुलियापाड़ा में फुटबॉल टूर्नामेंट, सिगन गाजर टीम चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

बहरागोड़ा प्रखंड की कुमारडूबी पंचायत स्थित धुलियापाड़ा में बीबी क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ

विज्ञापन

बरसोल. बहरागोड़ा प्रखंड की कुमारडूबी पंचायत स्थित धुलियापाड़ा में बीबी क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. इसका फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया. फाइनल मैच सिगन गाजर और सोरेन फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. इसमें सिगन गाजर फुटबॉल टीम ने जीत हासिल की. पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए. उन्होंने विजेता टीम को 20,000 रुपये नकद और उपविजेता टीम को 15,000 रुपये नकद व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. विधायक ने कहा कि क्लब की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का आयोजन काफी सराहनीय पहल है. ऐसे टूर्नामेंट से प्रतिभाएं निखरती हैं. मौके पर असित मिश्रा, सुंदर महतो, गोपन परिहारी, जितेंद्र ओझा, शिव शंकर विशाल, राजेंद्र भद्र, अशोक सेन, पिंटू दत्त, राकेश दास, तरुण प्रधान, अर्जुन मुंडा आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola