संताल समुदाय ने बाहा व पाता नृत्य प्रस्तुत कर लूटी वाहवाही
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
पटमदा के सालबनी में बारहा दिशोम जाहेरथान कमेटी की ओर से बाहा बोंगा आयोजित हुआ.
विज्ञापन
पटमदा.
पटमदा के सालबनी में बारहा दिशोम जाहेरथान कमेटी की ओर से रविवार को पहली बार वृहदस्तर पर बाहा बोंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें पटमदा, बोड़ाम समेत विभिन्न क्षेत्रों से हजारों संताल समुदाय के लोग शामिल हुए. जहां नायके बाबा पूर्ण चंद्र हेंब्रम, माझी बाबा अनाथ मुर्मू की देखरेख में जाहेरथान में पूजा अर्चना की गयी. इसकी जानकारी कमेटी के अध्यक्ष टीकाराम मुर्मू ने दी. उन्होंने बताया कि पहले यहां गांव के लोगों द्वारा ही प्रकृति का पर्व बाहा बोंगा का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस साल पहली बार वृहद स्तर पर किया गया. इस दौरान महिला-पुरुषों ने बाहा व पाता नृत्य प्रस्तुत किया. मौके पर चंद्रशेखर टुडू, जीतूलाल मुर्मू, सिजेन हेंब्रम, सुधीर हांसदा, सुधीर माझी, रूपलाल बेसरा, परगना ललित मुर्मू, सवर्धन हांसदा, चैतन बेसरा, हरिहर टुडू, दिवाकर टुडू, सुफल टुडू, बुद्धेश्वर टुडू, सुकदेव हेंब्रम, छुटुलाल हांसदा, सागर मांडी, लंबोदर मांडी, हेमंत शेखर मुर्मू, मुनीलाल सोरेन, दशरथ बेसरा, टीकाराम मुर्मू, अमर शंकर बेसरा, चुनाराम टुडू, उदय मुर्मू, दिवाकर हांसदा, कानुराम बेसरा आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन