गोलपहाड़ी व जयप्रभानगर में सरकारी जमीन का हो रहा अतिक्रमण, एसडीओ से की शिकायत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
परसुडीह क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का बोलबाला है. सरकारी जमीन को धड़ल्ले से अतिक्रमण कर बेचा जा रहा है. अंचल प्रशासन मौन है. वहीं बस्तीवासी विरोध करते हैं तो उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है.
विज्ञापन
जमशेदपुर.
परसुडीह क्षेत्र के गोलपहाड़ी व जयप्रभानगर के बस्तीवासियों ने सरकारी जमीन का अतिक्रमण किये जाने की लिखित शिकायत एसडीओ से की है. एक ज्ञापन सौंप कर जिला प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. बस्तीवासियों का कहना है कि बस्ती के पास की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किये जाने पर मना करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है. बस्तिवासियों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर दिनभर जुआ खेला जाता है व अड्डेबाजी होती है. विरोध करने पर धमकी दी जाती है. प्रतिनिधिमंडल में वीरसिंह हो, कुरैशा खातून, ममता गिरी, रंगलाल पंडित, अक्षय सिंह, एम शर्मा, गोपाल, अंजना कुमारी, दीपक बनर्जी, पूर्णिमा बनर्जी, गुनिया समेत अन्य शामिल थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन