East Singhbhum : मधुमक्खियों के हमले से कई विद्यार्थी व राहगीर घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गालूडीह में स्कूल जा रहे बच्चों को लोगों ने आग जलाकर बचाया, बागालगोड़ा में एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा है, मधुमक्खियों के कारण काफी देर तर सड़क से आवागमन रहा बंद

विज्ञापन

गालूडीह. गालूडीह थाना क्षेत्र की जोड़सा पंचायत स्थित बागालगोड़ा गांव में गालूडीह-नरसिंहपुर मुख्य सड़क किनारे एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता से किसी ने छेड़छाड़ कर दी. इससे मधुमक्खियों के झुंड ने आसपास के लोगों पर हमला कर दिया. इससे शुक्रवार की सुबह भगदड़ मच गयी. स्कूल जा रहे कई छात्र-छात्राओं और राहगीरों पर मधुमक्खियों ने डंक मार दिया. चोड़िंदा स्कूल जा रहे पांच बच्चों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिया. इससे वहां भगदड़ और चीख-पुकार मच गयी. गांव के लोगों ने आग जलाकर और धुआं करके बच्चों और राहगीरों को मधुमक्खियों से बचाया. ग्रामीणों ने बताया कि बागालगोड़ा गांव के पास एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता है. शुक्रवार की सुबह मधुमखियों ने हमला करना शुरू कर दिया. बच्चों में दहशत फैल गयी. कई बच्चे रोने लगे. काफी देकर उक्त सड़क से आवागमन बंद हो गया. काफी देर बाद मधुमक्खियों का हमला खत्म हुआ, तब जाकर लोगों ने मुख्य सड़क से आवागमन शुरू किया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola