यूसिल के नये तकनीकी निदेशक होंगे मनोज कुमार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
यूसिल के तकनीकी निदेशक राजेश कुमार जून में रिटायर हो जायेंगे. उनके स्थान पर मनोज कुमार को जुलाई में जिम्मेवारी सौंपी जायेगी.
विज्ञापन
जादूगोड़ा.
जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के महाप्रबंधक मनोज कुमार यूसिल के नए तकनीकी निदेशक बनाये गये हैं. मंगलवार को लोक उद्यम चयन बोर्ड में हुए साक्षात्कार के बाद उनके नाम की घोषणा की गयी है. इस साक्षात्कार में यूसिल के तीन महाप्रबंधक एमके सिंघाई, चंचल मन्ना व मनोज कुमार के साथ बाहर की अन्य सात कंपनियों के अधिकारी भी शामिल हुए थे. इसमें जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के महाप्रबंधक मनोज कुमार का चयन किया गया. यूसिल के तकनीकी निदेशक राजेश कुमार जून माह में रिटायर हो रहे हैं. उनके जगह मनोज कुमार को जुलाई में जिम्मेवारी सौंपी जायेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन