Ghatshila News : नाबालिग को भगाकर घर में विवाह करने के आरोपी पर केस

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

गालूडीह की नाबालिग लड़की से बड़ाजुड़ी के युवक ने किया विवाह, बाल विवाह का मामला, पुलिस ने लड़की को सीडब्ल्यूएस को सौंपा

विज्ञापन

गालूडीह. नाबालिग लड़की से शादी करने वाले बड़ाजुड़ी गांव निवासी रसराज भकत के पुत्र अभिषेक भकत के खिलाफ गालूडीह पुलिस ने 96/137 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है. आरोप है कि उसने शनिवार को गालूडीह थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से बड़ाजुड़ी स्थित अपने घर लाकर मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली. लड़की के पिता की शिकायत पर युवक के विरुद्ध नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर बालिका वधू बनाने का केस गालूडीह थाना में दर्ज किया गया है. पिता ने बताया कि उनकी लड़की गोलगप्पा खाने की बात कहकर घर से निकली थी. इसके बाद उनकी लड़की को बड़ाजुड़ी गांव निवासी अभिषेक भकत बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया. बिना किसी को सूचना नाबालिग से घर में ही शादी कर ली. फिलहाल नाबालिग लड़की को थाना ने सीडब्ल्यूएस को सौंप दिया है. पुलिस ने कहा कि बाल विवाह का मामला है, मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola