ePaper

Ghatshila News : भाजपा ने झारखंड बनाया, झामुमो ने कभी आदिवासियों के लिए नहीं सोचा : चंपाई सोरेन

Updated at : 10 Nov 2024 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
Ghatshila News : भाजपा ने झारखंड बनाया, झामुमो ने कभी आदिवासियों के लिए नहीं सोचा : चंपाई सोरेन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

घाटशिला में बाबूलाल सोरेन के पक्ष में भाजपा की विजय संकल्प सभा

विज्ञापन

गालूडीह. घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में रविवार को बाघुड़िया पंचायत के गुड़ाझोर फुटबॉल मैदान में भाजपा की विजय संकल्प चुनावी सभा हुई. इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. यहां हेलीकॉप्टर पहुंचते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा ने अलग झारखंड दिया. झामुमो ने कभी आदिवासियों के लिए नहीं सोचा. हमने विकास शुरू किया, लेकिन मुझे अपमानित कर सत्ता से हटाया दिया गया. घुसपैठियों को रोकने के लिए राज्य में भाजपा की सरकार जरूरी है. 13 नवंबर को बाबूलाल सोरेन को वोट देकर भारी मतों से विजय बनायें. भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने सभा को संबोधित किया.

झामुमो ने आदिवासी नेता चंपाई सोरेन को सत्ता से हटा दिया : अर्जुन मुंडा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि 13 नवंबर को एकजुटता दिखाते हुए भाजपा को वोट दें. अच्छे भविष्य के लिए सही सरकार चुनना जरूरी है. जिस उद्देश्य के लिए झारखंड बना है, उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए भाजपा को जीताना है. आप सब जानते हैं कि झामुमो ने चंपाई सोरेन को अपमानित किया. आप सोचिये झामुमो बात तो आदिवासी की करता है, लेकिन आदिवासी को ही सत्ता से हटा दिया. पांच माह से वृद्धा दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है, जो वृद्धा के आंसुओं को नहीं समझ रहा है. वो विकास क्या करेगा. मौके पर जिप सदस्य सुभाष सिंह, देवयानी मुर्मू, करण सिंह, डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, गीता मुर्मू, ममता महतो, मुचीराम गिरी, सोनी देवी, राजेश साह, राजाराम महतो आदि उपस्थित थे.

जिसने आदिवासियों पर गोलियां चलायी, उसी की गोद में बैठा झामुमो

गुड़ाबांदा के जयघंटपुर फुटबॉल मैदान में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में सभा की. चंपाई सोरेन ने कहा हेमंत सोरेन ने युवाओं के विश्वास के साथ खेला है. आदिवासी- मूलवासियों के जीवन स्तर, भाषा और संस्कृति के विकास के लिए कुछ नहीं किया. बंद खदानों का समाधान नहीं किया. हेमंत सोरेन उस कांग्रेस पार्टी के साथ हैं, जिसने आदिवासियों और मूलवासियों पर गोलियां चलायी थी. हमने सरकार में रहकर मईयां योजना केवल पांच माह में चालू किया और बिजली बिल माफ करने की घोषणा की. बांग्लादेशी-आदिवासियों और मूलवासियों की जमीन लूट रहे हैं. इन परिस्थितियों के चलते 45 साल बाद झामुमो को छोड़कर भाजपा में आया.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि पांच वर्षों में हेमंत सोरेन की सरकार ने कोई विकास नहीं किया. सभा के पूर्व हो फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस पुष्पा, संजना, दीपिका और गंगाधर हेंब्रम ने अपनी टीम के साथ जनता का मनोरंजन किया. मौके पर भाजपा नेता गौरचंद्र पात्र, जिप सदस्य शिव नाथ मार्डी, प्रमुख शुभजीत मुंडा, रवींद्रनाथ, चरण मुंडा, विश्वनाथ बेहरा, प्रणव, रामचन्द्र, लक्ष्मण, मदन महतो, सुकदेव नायक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola