समीर मोहंती व मंगल कालिंदी ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
Updated at : 27 Apr 2024 10:56 PM (IST)
विज्ञापन

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र मेें महागठबंधन की एक बैठक हुई. इसमें प्रत्याशी समीर मोहंती व विधायक मंगल कालिंदी भी शामिल हुए. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता कर जीत की रणनीति तैयार की.
विज्ञापन
महंगाई की मार से त्रस्त लोगों में केंद्र सरकार के प्रति गुस्सा है : समीर मोहंती
जमशेदपुर के लोगों ने बदलाव का मूड बना लिया है : मंगल कालिंदी
जमशेदपुर.
जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित एक होटल में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के झामुमो कार्यकर्ताओं और नेताओं की एक बैठक हुई. जिसमें इंडी गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती और जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. समीर मोहंती ने कहा कि महंगाई की मार से त्रस्त लोगों में केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी है. जनता बदलाव चाहती है. इसलिए कार्यकर्ता आमलोगों से सीधे संपर्क में रहें और उन्हें बतायें कि इंडी गठबंधन ही उनके हित में है. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि जमशेदपुर से समीर मोहंती को भारी मतों से जीत दिलानी है. मौके पर राजन मिश्रा, मो शमशाद, मो जमील, माणिक मल्लिक, मुकेश शर्मा, शामू मल्लिक, महेंद्र पांडे, रणजीत साव, प्रकाश शर्मा, शकील गद्दी, शमशेर आलम, मो वाजिद, रंजन पांडे, संजय सिंह आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




