East Singhbhum News : बालीजुड़ी : भुजाली का भय दिखा महिला से जेवरात की हुई लूट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
पोटका थाना क्षेत्र की सोहदा पंचायत बालीजुड़ी में दो लुटेरे महिला को हथियार का भय दिखाकर घर से सारे जेवरात की लूट कर ले गये.
विज्ञापन
कालिकापुर.
पोटका थाना क्षेत्र की सोहदा पंचायत बालीजुड़ी में दो लुटेरे महिला को हथियार का भय दिखाकर घर से सारे जेवरात की लूट कर ले गये. यह घटना मंगलवार रात आठ बजे की है. पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिये छापामारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, बालीजुड़ी निवासी तरूण दास बालीजुड़ी बस स्टेंड में अपने बेट तापस कुमार दास के साथ होटल संचालित करते हैं. मंगलवार को तरूण व तापस के साथ होटल में थे, घर बाकी सभी सदस्य शादी घर गये हुये थे, जबकि घर में तापस कुमार दास की पत्नी मोनिका दास अकेली थी. रात के करीब आठ बजे दो युवक आये, जो अपने चेहरे को ढंके हुये थे. वह महिला को भुजाली का भय दिखाकर आलमारी खोलवाये, फिर आलमारी में रखे सोने का हार, पायल, कान की बाली, अंगूठी लूट लिये. यह लुटेरे किधर से आये थे और कैसे आये थे, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है. घटना के बाद भयभीत महिला ने मामले की जानकारी परिजनों को दिया, जिसके पश्चात परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिये छापामारी कर रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन