पेड़ों-पौधों के साथ मनेगा रक्षाबंधन : जमुना टुडू

Updated:
विज्ञापन

फोटो: बैठक में उपस्थित समिति के सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पद्मश्री जमुना टुडू ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि इस वर्ष भी पेड़ों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा।

विज्ञापन

चाकुलिया. काकड़ीसोल में शनिवार को सामाजिक संगठन ''जोहार भारत फाउंडेशन'' की सचिव पद्मश्री जमुना टुडू की अध्यक्षता में वन संरक्षण सह प्रबंध महासमिति की बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पेड़-पौधों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जायेगा. पद्मश्री जमुना टुडू ने बताया कि विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियों पर रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित कर पेड़ों को राखी बांधी जायेगी. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता अभियान को और तेज करने तथा समिति को सशक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों से एकजुट होने की अपील की. बैठक में अंजू महतो, बसंती सबर, परमा महतो, धनी सोरेन, लीलावती दास, दिलीप महतो, चंद्रमोहन मांडी, पूर्णेंदु महतो, बसंतो नायक, रतिकांत बाग, अनिल महतो, अंजलि हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola