जादूगोड़ा कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में गांजे के साथ ठेका मजदूर गिरफ्तार, सुरक्षा पर सवाल

Author Ranjan gupta|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

फोटो- गांजा के साथ पकड़ाया हुआ आरोपी। | Prabhat Khabar Network

जादूगोड़ा पुलिस कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में गांजे के साथ ठेका मजदूर गिरफ्तार। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, पुलिस कर रही है मामले की गहन जांच।

विज्ञापन

जादूगोड़ा. जादूगोड़ा स्थित पुलिस कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य गेट पर बुधवार को जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने सांसपुर निवासी व ठेका मजदूर नगेन भकत को गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ा. आरोपी को जादूगोड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद से ट्रेनिंग सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, दो दिन पहले भी एक अन्य मजदूर के पास से गांजा मिलने की चर्चा थी. स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ट्रेनिंग सेंटर के भीतर शराब और गांजे की अवैध सप्लाई हो रही है, जिसमें कुछ लोगों की मिलीभगत हो सकती है. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मामलों से भविष्य के पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण, अनुशासन और छवि पर बुरा असर पड़ेगा. जादूगोड़ा थाना पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था. समाचार लिखे जाने तक ट्रेनिंग सेंटर के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी थी. स्थानीय लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola