आइजी ने किया मुसाबनी आइआरबी कैंप का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

आइजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि यह रुटिन विजीट है.

विज्ञापन

मुसाबनी.

झारखंड सशस्त्र पुलिस के आइजी राजकुमार लकड़ा ने मुसाबनी आइआरबी कैंप का शनिवार को दौरा किया. आइजी का स्वागत पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता देकर किया. लकड़ा ने शहीद स्थल में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद कैंप का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. आइजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि यह रूटीन विजिट है. मौके पर आइआरबी के डीएसपी प्रभाषनाथ मिश्रा, पुलिस मेंस एसोसिएशन के बनवारी यादव, नोनू जान हेंब्रम, बालेश्वर पोद्दार, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सनिका कुजूर, जयंत प्रधान, चंदन प्रसाद, अवधेश कुमार समेत आइआरबी-2 के पदाधिकारी और जवान उपस्थित थे. श्री कुजूर ने आइआरबी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यालय का निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola