झामुमो को बेवजह बदनाम कर रहीं गीता कोड़ा : मुन्ना

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

टोंटो प्रखंड के रोयागुटू में पंचायत स्तरीय ग्राम के प्रतिनिधियों की बैठक हुई.

विज्ञापन

गुवा. टोंटो प्रखंड के रोयागुटू में पंचायत स्तरीय ग्राम के प्रतिनिधियों की बैठक हुई. जिसमें टोंटो प्रखंड के 20 सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष मुन्ना सुंडी ने कहा कि जनता 400 पार के झांसे में नहीं आयेगी. जनता को रोटी, कपड़ा, मकान, नौकरी, रोजगार चाहिए. इस पर भाजपा नहीं बोलेगी, भाजपा की प्रत्याशी गीता कोड़ा झामुमो को बेवजह बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं. सुंडी ने कहा कि कोड़ा को यह बताना चाहिए कि अपने विधायक, सांसद और अपने पति मधु कोड़ा के मुख्यमंत्री कार्यकाल में सिंहभूम की जनता के लिए क्या-क्या कार्य किया है. इसी काम के एवज में जनता से वोट मांगना चाहिए. मौके पर मंगल तुबिद, बामिया मांझी, कपलेश्वर डोंगो, तुराम बिरुली, संजय दास, चुमनलाल लागुरी, मनोज लागुरी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola