East singhbhum News : बहरागोड़ा की शारदा प्रोजेक्ट कंपनी का कर्मचारी कमरे में फंदा से लटका मिला

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिन में ड्यूटी के बाद रात को खाना लेकर कमरे में गया था, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एकमा का निवासी थी युवक, परिजनों को जानकारी दी गयी, जांच में जुटी बहरागोड़ा पुलिस

विज्ञापन

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा में एनएच-18 के किनारे स्थित शारदा प्रोजेक्ट कंपनी के अंदर आवास में 27 वर्षीय युवक ने पंखा के सहारे फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर (बिहार) के एकमा निवासी अजय कुमार के रूप में की. पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. पुलिस ने मृतक के परिवारों को दूरभाष पर सूचना दी है. बताया जाता है कि अजय कुमार शारदा प्रोजेक्ट कंपनी में मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था. उसने सोमवार को कंपनी में ड्यूटी की. इसके बाद कंपनी परिसर में स्थित आवास में आ गया. उसने सोमवार की रात कंपनी के कैंटीन से खाना लिया था. इसके बाद अपने कमरे में पहुंचा. वह मंगलवार की सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो आसपास रहने वाले सहयोगियों ने दरवाजा खटखटाया. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर अंदर झांककर देखा, तो अजय को पंखे से लटकता पाया. उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. बताया जाता है कि युवक शादीशुदा था. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत जानकारी मिलेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola