बहरागोड़ा : कंटेनर के धक्के से बाइक सवार दंपती व बेटा गंभीर

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एनएच-18 पर हुई घटना, कंटेनर का चालक फरार, सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रेफर किया गया

विज्ञापन

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मुड़ाकाटी-मोहुली के बीच एनएच-18 पर बुधवार को कंटेनर (एचआर 47 ई 3852) ने बाइक (जेएच 05 एएच 7923) पीछे से धक्का मार दिया. घटना में एक बच्चा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायल अरुण कुमार मोहंती (36) , पत्नी संचित मोहंती (27) और बेटा सुमन मोहंती (6) को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज किया. दंपती व बच्चे की स्थिति गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पाकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, रासबिहारी साव पहुंचे. जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार मोहंती अपने परिवार के साथ बाइक पर सवार होकर डुमरिया के कांटासोल से अपने पैतृक घर बंघाराचूड़ा आ रहे थे. मुड़ाकाटी-मोहुली के बीच पीछे से कंटेनर ने धक्का मार दिया. बाइक सवार तीनों को गंभीर चोट पहुंची. घटना के बाद कंटेनर चालक फरार हो गया. ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग की है. सूचना पाकर थाना प्रभारी विकास कुमार शर्मा दलबल के साथ पहुंचे. स्थानीय लोगों को समझा कर मामला शांत कराया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola