Ghatshila News : लोस चुनाव में किया था बहिष्कार, इस बार 90 फीसदी मतदान का आश्वासन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Nov 2024 11:34 PM
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
धालभूमगढ़ में एसडीओ ने की वुलन रेबल मतदान केंद्र पर ग्रामीणों के साथ बैठक की
धालभूमगढ़. एसडीओ सुनील चंद्र ने रविवार को प्रखंड के एकमात्र वुलन रेबल मतदान केंद्र संख्या 154 में पहुंचे. यहां ग्रामीणों के साथ बैठक की. शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया. प्रोजेक्टर पर फिल्म के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया. लोकसभा चुनाव के समय स्वर्णरेखा पर पुल और सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था. एक व्यक्ति ने मतदान किया था. एसडीओ ने सीओ समीर कक्षप, बीडीओ बबली कुमारी, थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा, मुखिया झुलन मनी टुडू, बीएलओ, सुपरवाइजर और ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों ने कहा कि पंपू घाट पर पुल और छबिसा से नरसिंहगढ़ फाटक तक सड़क निर्माण की मांग पर मतदान का बहिष्कार किया था. सरकार की ओर से पुल निर्माण का शिलान्यास हो चुका है. सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है. वे विस चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे. एसडीओ ने शपथ दिलायी और जागरूकता रैली में भाग लिया. बीएलओ और सुपरवाइजर से कहा कि 154 नंबर बूथ पर 1040 मतदाता हैं. ग्रामीणों ने आश्वस्त किया कि 90 प्रतिशत मतदान का प्रयास करेंगे. मौके पर बलराम सिंह, सहदेव सिंह, त्रिवेदी दास, शंकर सिंह, बादल मंडल, पीयूष मंडल, त्रिविद दास समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










