बोड़ाम डालसा ने चलाया कानूनी जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

बोड़ाम में डालसा द्वारा 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, मौलिक अधिकारों और विधिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया।

विज्ञापन

बोड़ाम: नालसा और झालसा के निर्देशानुसार डालसा द्वारा संचालित 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान के तहत मोबाइल वैन शनिवार को बोड़ाम प्रखंड के सुदूर पोखरिया पंचायत पहुंची. डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में पैरा लीगल वालंटियर्स की टीम ने कानूनी जागरूकता अभियान चलाया. ग्रामीणों को कानून की जानकारी दी गयी. निःशुल्क विधिक सहायता के तहत पारिवारिक विवाद, बिजली विभाग की समस्याएं और बैंक ऋण डिफॉल्ट आदि का निपटारा आपसी समझौते से किए जाने, सरकारी योजनाओं व दस्तावेजों में मदद के तहत ग्रामीणों को मातृत्व लाभ, बाल संरक्षण, शिशु प्रोजेक्ट, आपदा राहत, दुर्घटना बीमा, नागरिकों के मौलिक अधिकार व कर्तव्य ,पेंशन स्कीम आदि की गहनता से जानकारी दी गयी.महिलाओं को विभिन्न कानूनों के बारे में जागरूक किया गया.घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बालश्रम, पोक्सो एक्ट, मानव तस्करी, नशा उन्मूलन आदि के बारे में विस्तार से बताया गया. अभियान को सफल बनाने में पीएलवी नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, निताई चंद्र गोराई, सुशेन महतो, अनिल कुमार , प्रकाश शांडिल और वैन चालक सुदामा यादव ने सक्रिय भूमिका निभायी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola