Ghatshila News : भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी, झूठे वादे कर बरगला रही : वृंदा

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

बहरागोड़ा में सीपीआइ की जनसभा में स्वपन के पक्ष में मांगे वोट

विज्ञापन

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा के देव वाटिका में 7 नवंबर को सीपीआइ (एम) की जनसभा शिवशंकर बासुरी की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि सीपीआइ की पोलिट ब्यूरो के सदस्य वृंदा करात सभा में शामिल हुईं, सदस्यों ने उनका स्वागत किया. वृंदा ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है. गरीब, मजदूर, पिछड़ों का सिर्फ शोषण करना जानती है. लोगों को झूठे वादे कर बरगलाने का काम कर रही है. आज हमें एकजुट होकर इसका जवाब देने की जरूरत है. इस विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी स्वपन कुमार महतो को भारी मतों में जितने का संकल्प लें. वहीं, राज्य में झामुमो की सरकार ने लोगों के साथ छल करने का काम किया है. यह पार्टी गरीबों के हित के लिए नहीं है. प्रत्याशी स्वपन कुमार महतो ने कहा कि आप लोगों की सेवा के लिए एक बार बहुमूल्य वोट देकर मुझे विजयी बनायें. मौके पर पानमणि किस्कू, विश्वजीत देव, गुप्तेश्वर सिंह, चितरंजन महतो, विद्यासागर मांडी, अभिजीत जाना, कन्हाई मुंडा, सुकरा मुंडा, ऋषिकेश दास, सुकुमार राणा, साधु नाथ, तपन नायक आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola