बागबेड़ा : शौर्य दिवस पर बाबू कुंवर सिंह के पराक्रम को किया याद

Updated:
विज्ञापन

बागबेड़ा में बाबु कुंवर सिंह की जयंती समारोह मनाया गया. इस दौरान क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया.

विज्ञापन

-बेहतर कार्य के लिए पंसस सुनील गुप्ता एवं वार्ड सदस्य सीमा पांडेय हुए सम्मानित

– महापुरुषों के जीवन से समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है : काले

जमशेदपुर.

बागबेड़ा कॉलोनी में कुंवर सिंह स्मारक समिति की ओर से शौर्य दिवस पर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में जनहित में कार्य करने वाले पंसस सुनील गुप्ता एवं वार्ड सदस्य सीमा पांडेय को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने उन्हें सम्मानित किया. मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने बाबू कुंवर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि महापुरुषों की जीवनियों से जीवन पथ की चुनौतियों को स्वीकार करने व समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है. इस अवसर पर छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम का संचालन कुंवर सिंह स्मारक समिति के मिथिलेश कुमार सिंह ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola