Ghatshila News : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

गालूडीह के खड़िया कॉलोनी में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हादसा, बांस काटने के लिए बाइक से सुंदरकनाली गांव जा रहे थे दोनों

विज्ञापन

गालूडीह. गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़िया कॉलोनी में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सोमवार की सुबह अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया. बाइक के पीछे बैठे पायरगुड़ी गांव निवासी विनोद सिंह (55) की मौत हो गयी. वहीं, बाइक चालक सुंदरकनाली गांव निवासी बालेस्टार टुडू (35) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर गालूडीह पुलिस पहुंची. पुलिस दोनों को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल भेजा. वहां इलाज के दौरान विनोद सिंह की मौत हो गयी.

मजदूरी कर परिवार चलाता था विनोद

जानकारी के अनुसार, विनोद सिंह मजदूर था. मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करता था. सोमवार की सुबह बालेस्टार टुडू ने बांस काटने के लिए विनोद सिंह को साथ ले लिया. उसे बाइक पर बैठाकर सुंदरकनाली गांव जा रहा था. इस दौरान इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

चाकुलिया : बाइक से गिरा युवक गंभीर, झाड़ग्राम रेफर

चाकुलिया. चाकुलिया स्थित कुचियाशोली भालुका पहाड़ी मार्ग पर रसपाल के समीप सड़क दुर्घटना में रामेश्वर मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से रामेश्वर को चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने प्राथमिक इलाज के बाद झाड़ग्राम रेफर कर दिया. जानकारी के मुताबिक, रामेश्वर कुचियासोली से भालुका पहाड़ी की ओर अपनी बाइक से जा रहा था. रसपाल के समीप बाइक अनियंत्रित होने से गिर गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola