छह कीर्तन मंडलियों के हरिनाम के जाप से गूंजा बिड़रा

Updated:
विज्ञापन

पटमदा की बिड़रा पंचायत के बेलडीह गांव में सार्वजनिक कमेटी की ओर से आयोजित चौबीस प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन के अंतिम दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.

विज्ञापन

-बेलडीह में हरिनाम संकीर्तन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़

पटमदा.

पटमदा की बिड़रा पंचायत के बेलडीह गांव में सार्वजनिक कमेटी की ओर से आयोजित चौबीस प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन के अंतिम दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इसकी जानकारी कमेटी के कृपासिंधु महतो ने दी. उन्होंने बताया कि इसके पहले जमशेदपुर के सांसद सह एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो,पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, वरिष्ठ झामुमो नेता आस्तिक महतो, भाजपा नेता परेश मुखी, पूर्व पार्षद स्वपन महतो, महाबीर महतो समेत कई लोगों ने मंदिर में मत्था टेककर क्षेत्र की खुशहाली कामना की. संकीर्तन में विभिन्न क्षेत्रों से छह कीर्तन मंडलियों ने प्रस्तुति दी. जिसमें कुश पाठक, सोमेन पाठक हरिनाम संप्रदाय, रोलाडीह हरिनाम संकीर्तन संप्रदाय, लक्ष्मणपुर हरिनाम संप्रदाय, राधागोविंद दास हरिनाम संकीर्तन संप्रदाय, निताई गौऊर हरिनाम संकीर्तन संप्रदाय व बेलडीह हरिनाम संकीर्तन संप्रदाय शामिल हैं. धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में कृपासिंधु महतो, आदित्य महतो, चंडीचरण महतो, भक्तरंजन महतो, विजय महतो, अधीर महतो व चैतन महतो का सराहनीय योगदान रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola