चाईबासा में क्षमता से अधिक कुपोषित बच्चों का हो रहा है इलाज
Updated at : 09 Feb 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत चांडिल : एनएच 33 पर चौका थाना के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान हजारीबाग निवासी जितेंद्र प्रजापति (28) के रूप में की गयी है. घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की है. जानकारी के […]
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
चांडिल : एनएच 33 पर चौका थाना के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान हजारीबाग निवासी जितेंद्र प्रजापति (28) के रूप में की गयी है. घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की है.
जानकारी के अनुसार गुलाब महतो व जितेंद्र प्रजापति हीरो स्पलेंडर (जेएच02एवाइ-8283) से घाटशिला से बुंडू जा रहे थे. बुंडू में जितेंद्र की बहन का घर है. बाइक गुलाब महतो चला रहा था, जबकि जितेंद्र एक मशीन काे लेकर पीछे बैठा था. इस दौरान चौका थाने के समीप एक अज्ञात ट्रक ने प्रजापति के बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही जितेंद्र प्रजापति मौत हो गयी, जबकि गुलाब महताे बाल-बाल बच गया. घटना की सूचना पर पहुंची चौका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने में रखा दिया है. मृतक के साथी गुलाब महतो ने बताया कि बुधवार की रात वे लोग घाटशिला से बुंडू जा रहे थे. गुरुवार की सुबह बुंडू से हजारीबाग जाना था. दोनों किसी केबुल कंपनी में खुदाई का काम करते हैं.
चांडिल
चौका थाने के पास हुई दुर्घटना साथी बाल-बाल बचा
हजारीबाग निवासी युवक घाटशिला से बुंडू जा रहे थे
बुंडू में है मृतक जितेंद्र प्रजापति का घर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




