24 घंटे में सचिवालय खाली करें संवेदक

चाकुलिया : चाकुलिया के चंदनपुर गांव स्थित पंचायत सचिवालय बिचौलियां द्वारा एक संवेदक को भाड़े पर देने संबंधी सूचना के बाद शनिवार को बीडीओ गिरजा शंकर महतो पंचायत सचिवालय पहुंचे. उन्होंने सचिवालय में रहने वाले संवेदक के लोगों को 24 घंटे में सचिवालय को कब्जामुक्त करने का निर्देश दिया. बीडीओ पहुंचे, तो पंचायत सचिवालय में […]
चाकुलिया : चाकुलिया के चंदनपुर गांव स्थित पंचायत सचिवालय बिचौलियां द्वारा एक संवेदक को भाड़े पर देने संबंधी सूचना के बाद शनिवार को बीडीओ गिरजा शंकर महतो पंचायत सचिवालय पहुंचे. उन्होंने सचिवालय में रहने वाले संवेदक के लोगों को 24 घंटे में सचिवालय को कब्जामुक्त करने का निर्देश दिया. बीडीओ पहुंचे, तो पंचायत सचिवालय में संवेदक के लोग ठहरे थे. बैठक हॉल में सीमेंट की बोरियां रखी थी.
अन्य कमरों में निर्माण सामग्रियां रखी थी. बीडीओ ने सभी को फटकार लगायी. इधर, जल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता हरि राम ने दूरभाष पर बताया कि चंदनपुर में जलापूर्ति योजना का निर्माण कराने वाले संवेदक ने पंचायत सचिवालय को खाली कर दिया है. पंचायत समिति की सदस्य रायमनुी हेंब्रम ने कहा कि प्रभात खबर में समाचार छपने के बाद सुबह में बीडीओ आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




