वज्रपात से मजदूर की मौत

Published at :28 Aug 2013 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से मजदूर की मौत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की छोटा पारुलिया पंचायत स्थित लालसाई गांव निवासी 25 वर्षीय मजदूर जयदेव देहुरी की मंगलवार को वज्रपात से मौत हो गयी. सूचना पाकर बड़शोल पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए कल घाटशिला भेजा जायेगा. जयदेव देहुरी गांव के ही दुलाल मंडल के खेत में मजदूरी करने गया था. वह धान […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की छोटा पारुलिया पंचायत स्थित लालसाई गांव निवासी 25 वर्षीय मजदूर जयदेव देहुरी की मंगलवार को वज्रपात से मौत हो गयी. सूचना पाकर बड़शोल पुलिस पहुंची.

शव को पोस्टमार्टम के लिए कल घाटशिला भेजा जायेगा. जयदेव देहुरी गांव के ही दुलाल मंडल के खेत में मजदूरी करने गया था. वह धान के पौधों में स्प्रे कर रहा था. दोपहर करीब दो बजे वर्षा शुरू हुई और वज्रपात हुआ. वज्रपात से उसके सिर में चोट लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

उसके परिवार के लोग शव को उठा कर घर ले गये. बताया जाता है कि जयदेव की शादी चार माह पूर्व ही झुनु देहुरी से हुआ था. उसकी मौत से उसकी पत्नी, माता पिता को रो कर बुरा हाल है. सूचना पाकर पंचायत समिति की सदस्य संध्या रानी मंगल उसके घर पहुंची. उन्होंने बीडीओ से मुआवजा को दूरभाष पर बात की. जयदेव की मौत से गांव में मातम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola