मिले 10 किलो के दो केनबम

गुड़ाबांदा में पुलिस को उड़ाने की योजना हुई नाकामगुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के गुड़ा-महेशपुर पक्की सड़क के किनारे पारसपुर टोला के पास मंगलवार को पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सलियों द्वारा लगाये गये 10-10 किलो के दो आइडी (केन बम) विस्फोटक बरामद किया. करीब 100 मीटर तार और स्वीच भी बरामद किया गया. […]
गुड़ाबांदा में पुलिस को उड़ाने की योजना हुई नाकाम
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के गुड़ा-महेशपुर पक्की सड़क के किनारे पारसपुर टोला के पास मंगलवार को पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सलियों द्वारा लगाये गये 10-10 किलो के दो आइडी (केन बम) विस्फोटक बरामद किया.
करीब 100 मीटर तार और स्वीच भी बरामद किया गया. नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ को उड़ाने के लिए उक्त विस्फोटक लगाया था. सीआरपीएफ ने दोनों आइडी को विस्फोट कर नष्ट कर दिया. खबरों के मुताबिक मंगलवार को सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेट पवन जोशी, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, थाना प्रभारी संजय कुमार जवानों के साथ एलआरपी के लिए डांगरा पहाड़ जा रहे थे.
पारसपुर टोला के पास पक्की सड़क के किनारे तार दिखायी पड़ी. छानबीन करने पर करीब 100 मीटर और स्वीच मिला. सड़क के किनारे खोजने पर 10-10 किलो के दो आइडी विस्फोटक मिले.
सीआरपीएफ ने बरामद दोनों आइडी को विस्फोट कर नष्ट कर दिया. डिप्टी कमांडेट पवन जोशी ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस पर हमला करने के लिए दोनों विस्फोटक लगाया था. नक्सलियों की योजना को नाकाम कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










